Home Breaking News ब्रिटिश न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते’, किंग चार्ल्स ने...

ब्रिटिश न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते’, किंग चार्ल्स ने स्टेट डिनर में ट्रंप पर कसा तंज

23
0

ब्रिटिश न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते’, किंग चार्ल्स ने स्टेट डिनर में ट्रंप पर कसा तंज

मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की चुटकुलों और दोस्ताना माहौल ने सबका ध्यान खींचा।

भोज के दौरान टोस्ट देते हुए किंग चार्ल्स ने ट्रंप की पुरानी टिप्पणियों का जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की मदद न होने पर जर्मन बोलने की बात कही थी।

किंग ने मुस्कुराते हुए कहा कि मिस्टर प्रेसिडेंट, आपने हाल ही में टिप्पणी की थी कि अगर अमेरिका न होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते। क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि अगर हम ब्रिटिश न होते, तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते?यह टिप्पणी सुनकर उपस्थित लोग हंस पड़े। किंग उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश और फ्रेंच औपनिवेशिक इतिहास की ओर इशारा कर रहे थे।