अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने महिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच, राखी लेकर पहुंचीं कार्यकर्ता.
महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। हालांकि, उन्हें हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोक दिया गया और उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
अंकिता भंडारी को न्याय की राखी के साथ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में महिलाए मुख्यमंत्री आवास कूच करने के लिए रवाना हुई।
इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक लिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अंकिता के नाम राखी बांधने जा रही थी।
गुरुवार को महिलाए न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो माल से कूच करने रवाना हुई। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की हुंकार भरी। जैसे ही महिलाये आगे बढ़ी तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें हाथीबड़कला बेरिकेडिंग पर रोक लिया।
इस दौरान महिलाएं बैरिकेडिंग से दूसरी तरफ़ पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं कोस समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आगे बढ़ने का प्रयास करती रही। महिलाए अंकिता के नाम की राखी लेकर पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
