मार दिया तो मार दिया’ बयान पर बवाल; मांझी पर भड़के तेजस्वी, बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा
पटना। दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कथित ‘मार दिया तो मार दिया’ बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है।
उन्होंने बयान को घटिया बताते हुए मांझी से माफी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी तय है।