Home Breaking News अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों...

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड मिल गई है।

8
0

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस इन आरोपियों से पहले ही जेल में पूछताछ कर चुकी है।

पूछताछ के आधार पर मिली कई जानकारियों और दान चोरी से जुड़ी कड़ियों को पुलिस अब मिलाने की कोशिश करेगी। उम्मीद है कि इससे दान चोरी के कई राज से पर्दा उठ सकेगा। रुपयों को कहां-कहां खपाया गया, कैसे चुराया गया और कहां छिपाया गया, सबकुछ बाहर आने की उम्मीद है। आरोपियों की रिमांड मांगते समय भी पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों से सबूतों की बरामदगी करनी है।