Home Breaking News मुंबई में आज से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा, जानें नई दरें

मुंबई में आज से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा, जानें नई दरें

24
0

मुंबई में आज से ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा, जानें नई दरें

मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र में 1 सितंबर से ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी का सफर महंगा हो गया है। ऑटो का न्यूनतम किराया 1 रुपये बढ़कर 27 रुपये और टैक्सी का न्यूनतम किराया 2 रुपये बढ़कर 33 रुपये हो गया है।

ऑटो का बेस फेयर पहले 26 रुपये था, जबकि काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये था। नया बेस फेयर पहले 1.5 किलोमीटर की यात्रा के लिए लागू होगा। शेयरिंग ऑटो के किराए में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

खटुआ समिति के फार्मूले के अनुसार टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो गया है। वहीं, ऑटो का प्रति किलोमीटर किराया 17.14 रुपये से बढ़ाकर 18.22 रुपये कर दिया गया है।

इससे पहले 1 फरवरी 2025 को ऑटो और टैक्सी के किराए में संशोधन किया गया था। यानी करीब 18 महीने बाद किराए में फिर बदलाव हुआ है।

सरकार के मुताबिक, पिछले किराया संशोधन के बाद CNG की कीमत करीब 8 रुपये यानी 10.25 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा वाहनों की लागत, वाहन लोन पर ब्याज और सरकारी राजस्व में बदलाव को भी किराया तय करते समय ध्यान में रखा गया है।

नई दरें लागू होने के बाद मुंबई में ऑटो और टैक्सी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा।