छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अभिनेता दिलीप जोशी ने जेठालाल का किरदार निभाया है। करीब पिछले दो दशकों से वह इस भूमिका के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं।
हाल ही में ये चर्चा तेज हुई कि तारक मेहता शो की अन्य कास्ट के बाद अब दिलीप जोशी भी इस शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर खुद दिलीप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और मामले की पूरी जानकारी दी है।