Home Breaking News उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मचे घमासान के बीच...

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मचे घमासान के बीच कई ग्राहकों का डाटा एकाएक बुधवार को गायब हो गया।

10
0

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मचे घमासान के बीच कई ग्राहकों का डाटा एकाएक बुधवार को गायब हो गया।

अचानक आई इस तकनीकी खामी से लोग एप से खुद-ब-खुद लॉगआउट हो गए। इसके बाद लॉगइन के तमाम प्रयास किए गए लेकिन हर बार संदेश मिला कि ‘डाटा नॉट फाउंड’ यानी विवरण उपलब्ध नहीं है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान रहे। खपत के आंकड़ों के नहीं मिलने से उपभोक्ता अंदाजे से ही मीटर रीचार्ज करते रहे, ताकि अचानक बिजली गुल न हो जाए।