Home Breaking News बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब l उज्जैन...

बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब l उज्जैन से इस वक्त भक्ति और आस्था की अद्भुत तस्वीर सामने आई है।

35
0

श्रावण के दूसरे रविवार बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब l उज्जैन से इस वक्त भक्ति और आस्था की अद्भुत तस्वीर सामने आई है

श्रावण के दूसरे रविवार को बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आया।

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रावण के दूसरे रविवार बाबा महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा उज्जैन।

जय श्री महाकाल! 🚩