Home Breaking News पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह, पुलिस को मिलेगा बड़ा सम्मान

पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह, पुलिस को मिलेगा बड़ा सम्मान

67
0

पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह, पुलिस को मिलेगा बड़ा सम्मान

पुडुचेरी से इस वक्त की बड़ी तस्वीर सामने आई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुडुचेरी के गोरिमेडु स्थित पुलिस ग्राउंड पहुंच चुके हैं।
अमित शाह यहां पुडुचेरी पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ पुरस्कार सौंपने के लिए आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगे।
इस खास मौके के लिए पुलिस ग्राउंड में विशेष तैयारियां की गई हैं।
‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ पुलिस बल के लिए बेहद प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है, जो उसकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सम्मानित करता है।
अमित शाह की मौजूदगी में होने वाला यह समारोह पुडुचेरी पुलिस के लिए गौरव का बड़ा अवसर है।
पुडुचेरी से इस वक्त की बड़ी खबर—अमित शाह पहुंचे, अब पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर का सम्मान।