Home Breaking News सीएम मोहन यादव बोले- आजादी का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं

सीएम मोहन यादव बोले- आजादी का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं

33
0

सीएम मोहन यादव बोले- आजादी का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं

भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देशवासियों से एकजुट होकर आजादी का उत्सव मनाने की अपील की।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत को आजादी सभी के योगदान से मिली है। इसलिए देश के हर नागरिक और समाज के हर वर्ग को मिलकर स्वतंत्रता का जश्न मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ हमें अपनी जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को अपनी ताकत और आंतरिक शक्ति पूरी दुनिया के सामने दिखानी है। भारत की पहचान सिर्फ उसकी शक्ति से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचार से भी है।
सीएम मोहन यादव ने प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत हमेशा युवा बना रहे और देश की आजादी हमेशा अमर रहे।
उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, एकता और जिम्मेदारी की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।