सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की ‘सुपर’ जीत, लखनऊ के नाम जुड़ा IPL का ये शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलकाता नाइटराइडर्स ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में हराया।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रविवार सुपर संडे साबित हुआ। कोलकाता नाइटराइडर्स के 155 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर की समाप्ति पर सात विकेट पर 139 रन बनाए थे। एलएसजी को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी।