Home Breaking News खान सर की कलाई पर सैकड़ों राखियां, छात्राओं के लिए पिज्जा-गोलगप्पे का...

खान सर की कलाई पर सैकड़ों राखियां, छात्राओं के लिए पिज्जा-गोलगप्पे का खास इंतजाम

25
0

खान सर की कलाई पर सैकड़ों राखियां, छात्राओं के लिए पिज्जा-गोलगप्पे का खास इंतजाम

पटना. देशभर में अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए मशहूर शिक्षक खान सर का रक्षाबंधन मनाने का अंदाज भी कुछ अलग है. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्राएं खान सर को राखी बांधने पहुंचीं. किसी ने भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधी तो किसी ने मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं. खान सर भी अपनी छात्राओं को बहनों की तरह मानते हुए पूरे उत्साह के साथ राखी बंधवाते नजर आए. आलम यह रहा कि खान सर की कलाई पर एक दो नहीं बल्कि सैंकड़ों राखियां देखने को मिली