नेपाल में जलप्रलय का भयावह मंजर: 584 की मौत, 2482 लापता; 320 भारतीयों की तलाश जारी
नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण जलप्रलय में शुक्रवार शाम तक कम से कम 584 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,482 लोग लापता हैं। नेपाल में 579 मौतें और 1,924 लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत में 5 मौतें और 558 लोग लापता हैं। नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है।
