Home Breaking News यूपी के साथ शिंदे को भी साध गए फडणवीस, देवेंद्र ने पहला...

यूपी के साथ शिंदे को भी साध गए फडणवीस, देवेंद्र ने पहला ‘ वीटो पावर’ से शिवसेना मंत्री के खिलाफ किया इस्तेमाल

26
0

यूपी के साथ शिंदे को भी साध गए फडणवीस, देवेंद्र ने पहला ‘ वीटो पावर’ से शिवसेना मंत्री के खिलाफ किया इस्तेमाल

महाराष्ट्र में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के मामले ने महायुति सरकार में बड़ी घटक बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया था। यह मुद्दा जैसे ही यूपी की सियासत में एंटर हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुंरत मास्टरस्ट्रोक चल दिया। ऐसा करने उन्होंने न सिर्फ पहले वीटो का इस्तेमाल किया, बल्कि लखनऊ में बैठे योगी आदित्यनाथ को बड़ी राहत दे दी।