नई दिल्ली। कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित ऐतिहासिक बादामी गुफा मंदिर परिसर में एक पर्यटक और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की महिला कर्मचारी के बीच तीखी बहस हो गई।
विवाद उस समय शुरू हुआ जब पर्यटक ने महिला कर्मचारी को चप्पल पहनकर स्मारक परिसर के अंदर जाते देखा।
यह घटना बादामी के मेनाबासिडी स्थल पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यटक एएसआई कर्मचारी से सवाल करती दिख रही है कि वह चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में कैसे जा सकती हैं।पर्यटक ने यह भी मांग की कि वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, पर्यटक ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में चप्पल पहनकर घूमना धार्मिक भावनाओं का अपमान है।