IND vs SL: शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटरों के मुंह रह गए खुले-Video
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने एक अविश्वसनीय कैच लपककर सबको हैरान कर दिया।
गिल ने कामिडू मेंडिस का मुश्किल कैच पकड़कर टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम हावी दिख रही है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने पहले सेशन तक श्रीलंकाई बल्लेबाजी ने घुटने टेक दिए। इसमें कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। सिर्फ कप्तानी से नहीं बल्कि फील्डिंग से भी।
गिल ने श्रीलंका का पहली पारी के दौरान ऐसा कैच पकड़ा है कि हर कोई हैरान रह गया। श्रीलंकाई टीम तो हैरान-परेशान रही, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैरत में आ गए। कमेंट्री कर रहे दिग्गज भी गिल के इस कैच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
