बॉम्बे हाई कोर्ट के टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी का आरोप, महाराष्ट्र में प्रदर्शन, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी हुए शामिल
हाई कोर्ट क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने कल्याण, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, वाशिम, भंडारा और राज्य के अन्य हिस्सों में परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर तकनीकी खराबी का आरोप लगाया। उसके बाद छत्रपति संभाजीनगर में CJP Protest हुआ। इसे CJP Founder Abhijeet Dipke ने लीड किया।
बॉम्बे हाई कोर्ट में लिपिक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन ‘टाइपिंग टेस्ट’ आयोजित किया गया। इसमें शामिल हुए कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान तकनीकी और सर्वर संबंधी समस्याओं का आरोप लगाते हुए रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (केजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके भी शामिल हुए।
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि कई अभ्यर्थियों को बिना उनकी किसी गलती के अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अधिकारियों की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है
