Home Breaking News रवि किशन की जिंदादिली वायरल, जिस डांस और पोज पर मीम्स बनें,...

रवि किशन की जिंदादिली वायरल, जिस डांस और पोज पर मीम्स बनें, उसी को बना लिया ट्रेडमार्क, लोग बोले- मान गए गुरू!

36
0

रवि किशन की जिंदादिली वायरल, जिस डांस और पोज पर मीम्स बनें, उसी को बना लिया ट्रेडमार्क, लोग बोले- मान गए गुरू!

Ravi Kishan Sport: सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए आजकल रवि किशन के डांस स्टेप्स और उनके पोज हमेशा किसी न किसी मीम में दिख ही जाते हैं। मीम बनना अक्सर लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन बीते कुछ दिनों में रवि किशन ने इन चीजों को Sportingly लिया कि जो उनके मीम्स बना रहे थे। वहीं उनकी जिंदादिली की तारीफ करने लगे।
रवि किशन एक सिनेमाई सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ एक राजनेता भी है। ऐसे में पार्लियामेंट सेशन के दौरान भी वह जो बोलते थे। उसका मीमर्स को भी खासा इंतजार रहता था। रवि किशन ने कुछ बातें ऐसी बोली भी, जो मीमर्स के लिए कंटेंट से कम नहीं थी। लेकिन उनके डांस स्टेप और उनके पोज पर मीम बनाने वालों को सांसद रवि किशन ने इतने अच्छे से हैंडल किया कि अब इंटरनेट भी उनकी तारीफ कर रहा है।
जहां कुछ लोग मीम्स और मजाक को सीरीयस ले लेते हैं और बनाने वाले के प्रति भड़क जाते हैं। वहीं रवि किशन बीते कुछ दिनों में अपने ऊपर बने मीम्स को ही कही न कही अपना ट्रेडमार्क बना लिया। उनके जिस डांस स्टेप पर खूब मीम बने, उन्होंने उसे हंसी-मजाक में उसे ही अपना सिग्नेचर स्टेप बना लिया।