Home Breaking News डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर क्यों टिकी भारत की नजर? एक्सपर्ट...

डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर क्यों टिकी भारत की नजर? एक्सपर्ट ने ‘बैलेंस ऑफ पावर’ पर किया बड़ा इशारा

22
0

डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर क्यों टिकी भारत की नजर? एक्सपर्ट ने ‘बैलेंस ऑफ पावर’ पर किया बड़ा इशारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर हैं, इस दौरे पर भारत समेत दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत दोनों देशों की बातचीत और उसके असर का आकलन करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर अमेरिका और चीन रिश्तों को नया आयाम देते हैं तो भारत को भी अपनी रणनीतिक और विदेश नीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर दुनियाभर की निगाहें लगी हैं। भारत की भी इस पर नजर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इससे जुड़े एक सवाल पर कहा कि भारत के कई देशों के साथ रिश्ते हैं। कई देशों के साथ साझेदारी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देशों के बीच इस तरह का दौरा होता रहता है और जब भी इस तरह के दौरे होते हैं तो भारत देखता है कि उसमें क्या बदलाव आया है या फिर क्या गतिविधियां हुई।