Home Breaking News बोस्टन यूनिवर्सिटी में अभिजीत दीपके का रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद

बोस्टन यूनिवर्सिटी में अभिजीत दीपके का रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद

1
0

बोस्टन यूनिवर्सिटी में अभिजीत दीपके का रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। पॉडकास्टर प्रखर गुप्ता ने दावा किया है कि उनके एक दोस्त ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में अभिजीत दीपके की पढ़ाई से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन वहां उनके ग्रेजुएशन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

यह दावा एक पॉडकास्ट के दौरान किया गया, जिसमें क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी मौजूद थे। प्रखर गुप्ता ने बताया कि उनका एक करीबी दोस्त बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ चुका है और जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में भी सक्रिय रूप से शामिल था।

गुप्ता के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल होने के करीब एक महीने बाद उनके दोस्त ने अभिजीत दीपके की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की जांच शुरू की। दावा किया गया कि जांच के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी से अभिजीत दीपके के ग्रेजुएशन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।