Home Breaking News भारतीय रेलवे ने 2026 के सेब सीजन के लिए कश्मीर के बागवानों...

भारतीय रेलवे ने 2026 के सेब सीजन के लिए कश्मीर के बागवानों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे की समस्या से बचाने की तैयारी की है।

12
0

भारतीय रेलवे ने 2026 के सेब सीजन के लिए कश्मीर के बागवानों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे की समस्या से बचाने की तैयारी की है।

 जम्मू। जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद होने के कारण भारी नुकसान का सामना करने वाले कश्मीर के सेब बागवानों और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने इस साल के सेब सीजन 2026 के लिए कमर कस ली है ताकि घाटी का मीठा और रसीला सेब देश के हर कोने में सुरक्षित, सस्ता और समय पर पहुंच सके।

इसी मकसद से आज श्रीनगर में एक बेहद अहम बैठक का आयोजन किया गया। रेलवे अधिकारियों ने डायरेक्टर, हॉर्टिकल्चर, प्लानिंग एंड मार्केटिंग, श्रीनगर और घाटी के सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर इस बार की रणनीति पर मंथन किया।