Toxic के लिए नयनतारा ने तोड़े सारे नियम, यश की वजह से ‘लेडी सुपरस्टार’ ने बदला फैसला
हाल ही में टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नयनतारा ने इस बात का खुलासा किया है, उन्होंने इस मूवी के लिए कई नियमों को तोड़ा है। सिनेमा जगत की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के बारे में खूब बातें हो रही है। रॉकिंग स्टारर यश की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जिसका एक बड़ा कारण नयनतारा का टॉक्सिक का हिस्सा होना भी है।
हाल ही में टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान नयनतारा (Nayanthara) ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इस मूवी की खातिर अपने कई नियमों को तोड़ा है।
कई बार अच्छी कहानी के लिए कलाकारों को अपने कुछ नियम तोड़ने पड़ते हैं। साउथ सिनेमा की अभिनेत्री नयनतारा ने पैन इंडिया फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फार ग्रोन-अप्स के लिए भी अपने कई नियम तोड़े। नयनतारा ऐसी फिल्में नहीं करना चाहती हैं, जिसमें कई कलाकार हों, लेकिन फिर भी उन्होंने टॉक्सिक में काम किया।


