उत्तराखंड से बड़ी खबर चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तमक नाले पर बना वैली ब्रिज उफनते पानी की चपेट में आकर बह गया है।
इस घटना के बाद नीती घाटी की ओर आवाजाही असुरक्षित हो गई है। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव टीम मौके पर भेज दी है।
नीती घाटी जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा है। भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे भूस्खलन और सड़क कटाव का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश की जाएगी। इस बीच, यात्रियों और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।


