Home Breaking News IAS तुकाराम मुंढे का ‘धक-धक गर्ल’को लेकर खुलासा, माधुरी दीक्षित की शादी...

IAS तुकाराम मुंढे का ‘धक-धक गर्ल’को लेकर खुलासा, माधुरी दीक्षित की शादी पर दिल टूटने वाली घटना का किया जिक्र

20
0

IAS तुकाराम मुंढे का ‘धक-धक गर्ल’को लेकर खुलासा, माधुरी दीक्षित की शादी पर दिल टूटने वाली घटना का किया जिक्र

IAS तुकाराम मुंढे ने याद किया कि कैसे माधुरी दीक्षित की शादी के बारे में पता चलने पर उनके UPSC के एक दोस्त ‘रोने’ लगे थे, जिससे वह परेशान हो गए थे। तुकाराम मुंढे ने यह बात पुणे के एक कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान कही। तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर हैं।

 IAS अधिकारी और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने हाल ही में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान की एक अनोखी याद के बारे में बताया। पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में ‘अनस्टॉपेबल तुकाराम’ नाम के एक ओपन इंटरव्यू हुआ। इस दौरान इस अधिकारी ने बताया कि कैसे उनके दोस्त पंकज एक बार बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित की डॉ. श्रीराम नेने से शादी की खबर सुनकर अचानक रो पड़े थे। तुकाराम मुंढे ने कहा कि वह इससे परेशान हो गए थे। उन्होंने बताया कि पंकज अभी कस्टम्स कमिश्नर हैं।