Home Breaking News 3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने...

3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म?

43
0

3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म?

अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी एनिमल पार्क पर मेकर्स की तरफ ताजा अपडेट साझा किया गया है।

नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के करियर की सबसे सफल फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें एनिमल का नाम शामिल होता है। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली एनिमल को 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म कमर्शियल तौर पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। 

उसी दौरान एनिमल के सीक्वल यानी एनिमल पार्क (Animal Park) की अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन बीच में फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें भी सामने आईं। जिस पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि एनिमल पार्क कब से शुरू होगी।