IND vs SL: बेईमानी पर उतरे श्रीलंकाई गेंदबाज! ऋषभ पंत को दोबारा चोट पहुंचने की कोशिश, बल्लेबाज ने छत पर छक्का मार दिया जवाब
ऋषभ पंत को कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन बाउंसर पर चोट लग गई थी। आज वह जब दोबारा बैटिंग करने आए तो श्रीलंकाई गेंदबाज बार-बार उन्हें बाउंसर फेंककर परख रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहले दिन चोट लग गई थी। इसी कारण वह बाहर चले गए थे। हालांकि, अब उनकी चोट ठीक है और वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वापसी करते हुए पंत ने ऐसा शॉट मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।
इस छक्के की एक खास बात है। पंत ने ये छक्का जिस तरह की गेंद पर मारा कल उसी तरह की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। जब खिलाड़ी जिस गेंद पर चोटिल होता है तो उसके मन में उसे लेकर डर सा लगता है, लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने उसी गेंद पर छक्का मारा और ऐसा मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उनके खिलाफ कल वाली रणनीति अपनाई।

