Home Breaking News डूबती नाव में फंसी 9 जिंदगियां, कोस्ट गार्ड ने चेतक हेलीकॉप्टर से...

डूबती नाव में फंसी 9 जिंदगियां, कोस्ट गार्ड ने चेतक हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सब सुरक्षित

33
0

डूबती नाव में फंसी 9 जिंदगियां, कोस्ट गार्ड ने चेतक हेलीकॉप्टर से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सब सुरक्षित

दमन तट के पास डूबती नाव में फंसे 9 मछुआरों की जान पर बन आई, भारतीय तटरक्षक बल ने तत्काल चेतक हेलीकॉप्टर भेजकर सभी को सुरक्षित बचाया। बचाए गए मछुआरों में तीन घायल थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

समुद्र में नाव डूबने लगी, 9 मछुआरों की जान खतरे में थी, मदद की पुकार मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। दमन स्थित भारतीय तटरक्षक हवाई स्टेशन ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और डूबती नाव में फंसे सभी 9 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। समय पर शुरू किए गए इस अभियान से समुद्र में बड़ा हादसा टल गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दमन हवाई स्टेशन को समुद्र में फंसे मछुआरों की मदद के लिए सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तटरक्षक बल ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की। घटनास्थल की ओर तत्काल एक चेतक हेलीकॉप्टर भेजा गया। हेलीकॉप्टर ने संकट में फंसे मछुआरों तक पहुंचकर बचाव अभियान को आगे बढ़ाया।