ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: 2 लाख विदेशियों के वीजा रद करने की तैयारी में अमेरिका
डोनल्ड ट्रंप प्रशासन उन 2 लाख विदेशियों के बिजनेस और टूरिज्म वीजा रद करने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया है या अभी शरण पाने की कोशिश कर रहे हैं। यह अमेरिकी इतिहास में एक ही बार सबसे बड़ी संख्या में वीजा रद करने की घटना हो सकती है।
उम्मीद है कि विदेश विभाग आने वाले हफ्तों में इस कदम की घोषणा करेगा, बशर्ते इस योजना को चुनौती न दी जाए या इसमें बदलाव न किया जाए।
समाचार एजेंसी एपी ने विदेश विभाग के दस्तावेजों और अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि इसमें 2016 और 2026 के बीच जारी किए गए B1 और B2 वीजा शामिल होंगे, जो उन लोगों को दिए गए थे जिन्होंने शरण मांगी है या अभी शरण पाने की कोशिश कर रहे हैं।
