तेज हवाएं, बिजली और आंधी-तूफान… मौसम विभाग ने पूरे देश में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 से 30 अगस्त के बीच भारत के बड़े हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। साथ ही कई राज्यों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम की इस गतिविधि से देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों पर असर पड़ने की संभावना है और कुछ इलाकों में तेज हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?
