Home Breaking News इधर-उधर की बात मत करो’, महिला आरक्षण बिल पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र...

इधर-उधर की बात मत करो’, महिला आरक्षण बिल पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने पी चिदंबरम को खूब सुनाई

51
0

‘इधर-उधर की बात मत करो’, महिला आरक्षण बिल पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने पी चिदंबरम को खूब सुनाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को आड़े हाथ लिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के संसदीय इतिहास और उसे लागू करने की जानकारी के मामले में चुनिंदा याददाश्त दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने 2023 का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिल के पक्ष में वोट दिया था और उसका समर्थन किया था।

 देश में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता पी. चिदबंरम की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने उन पर मानसिक थकान के कारण गलत बयान देने का आरोप लगाया था। दरअसल, चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फडणवीस के पुराने बयान का जिक्र करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि ‘राहुल गांधी मंच से महिला सशक्तीकरण के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन, जब महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की बात आई, तो उन्होंने और उनकी पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया।‘