Home Breaking News नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क...

नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया

45
0

नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की स्टडीज में यह बात सामने आई है। हालांकि गडकरी ने साथ ही कहा कि 2005 से 2016 के बीच बनी BS-III गाड़ियों में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल के इस्तेमाल से रबर के कुछ पार्ट्स और गैस्केट बदलने पड़ सकते हैं।