Home Breaking News मुंबई की 7 झीलों में बचा 45 दिन का पानी, IMD की...

मुंबई की 7 झीलों में बचा 45 दिन का पानी, IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई बीएमसी की टेंशन

8
0

मुंबई की 7 झीलों में बचा 45 दिन का पानी, IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई बीएमसी की टेंशन

 

मुंबई शहर पीने के पानी के लिए पूरी तरह से एक अच्छे मॉनसून पर निर्भर है। बीएमसी जल संकट के निपटने के लिए आने वाले मॉनसून सीजन का इंतजार कर रही है। मुंबई में 15 मई से 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू है। अगले दो महीने में अगर बारिश नहीं हुई तो अगले साल भी संकट बढ़ सकता है।

मुंबई : मुंबईकरों के लिए पेयजल संकट बढ़ने वाला है। मंगलवार को मुंबई की सातों झीलों में पानी का स्टॉक 15 फीसदी यानी 2.21 लाख क्यूसेक ही बचा है। बीएमसी के मुताबिक, इस स्टॉक से सिर्फ 45 दिन वॉटर सप्लाई हो सकती है। अगर आने वाले मॉनसून सीजन में जोरदार बारिश नहीं हुई तो अगले साल भी पानी का संकट बढ़ सकता है। बता दें कि आईएमडी ने इस साल देश में सिर्फ 90 फीसदी औसत बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई में पहले से ही वॉटर सप्लाई में 10 फीसदी की कटौती कर चुका है। टैंकर भरने वाले पॉइंट्स पर निगरानी सख्त कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने की अपील की है।