Dhurandhar 2 पर रणवीर सिंह-आदित्य धर ने खेला था ‘सट्टा’, रत्तीभर फीस लेकर उठाया था बड़ा जोखिम
‘धुरंधर 2’ की निर्माता ज्योति देशपांडे ने हाल ही में बताया कि किस तरह से रणवीर सिंह और आदित्य धर ने मूवी के बजट को देखते हुए सबसे बड़ा रिस्क उठाया था।
नई दिल्ली। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया। दोनों पार्ट्स ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ से ज्यादा का दुनियाभर में बिजनेस किया।
अब हाल ही में निर्माता ज्योति देशपांडे ने ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज से पहले यह खुलासा किया कि रणवीर सिंह और आदित्य धर दोनों ने ही फिल्म का न सिर्फ बजट संभाला, बल्कि उन्होंने सबसे बड़ा जोखिम उठाते हुए मूवी के लिए कम फीस चार्ज की।ई-टाइम्स डिजिटल से खास बातचीत में ‘धुरंधर 2’ की निर्माता ज्योति देशपांडे ने कहा, “धुरंधर में रणवीर सिंह कम फिक्स फीस और बैकएंड डील के साथ आए थे। यही कारण है कि जब फिल्म प्रॉफिट में गई तो उन्हें फायदा हुआ। यही चीज आदित्य धर ने भी की थी, जिन्होंने कम पैसा लिया, लेकिन प्रॉफिट शेयर किया। इस वजह से ही दोनों को फिल्म की सफलता पर काफी मुनाफा हुआ, क्योंकि वह सिर्फ फीस लेकर साइड नहीं हुए, उन्होंने जोखिम उठाया, जिसका उन्हें रिवॉर्ड मिला।”