Home Breaking News Marjane Satrapi Dies: ‘पर्सेपोलिस’ की रचनाकार मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र...

Marjane Satrapi Dies: ‘पर्सेपोलिस’ की रचनाकार मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र में निधन.

18
0

Marjane Satrapi Dies: ‘पर्सेपोलिस’ की रचनाकार मरजाने सत्रापी का 56 की उम्र में निधन, दुनिया को सुनाई थी ईरान की कहानी

 नई दिल्ली। ‘द गैंग ऑफ द जोटास’ और ‘डियर पेरिस’ जैसी फिल्मों और ‘पर्सेपोलिस’ सीरीज जैसी किताबों के लिए मशहूर मार्जेन सत्रापी का निधन हो गया है। लेखिका और फिल्म निर्देशक ने 56 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

मशहूर फिल्म डायरेक्टर और लेखिका का 4 जून, 2026 को पेरिस में 56 साल की उम्र में निधन हो गया। वह महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए जानी जाने वाली एक प्रमुख एक्टिविस्ट भी थीं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन ने फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी और एक सार्वजनिक बयान जारी किया।उन्होंने कहा, ‘उनके निधन से फ़्रेंच संस्कृति की एक प्रमुख हस्ती और आजादी के लिए समर्पित एक कलाकार का नुकसान हुआ है; उनके काम में एक यूनिवर्सल संदेश था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत तारीफ मिली। वे एक असाधारण कलाकार थीं जिन्होंने ईरान में बीते अपने बचपन को एक यूनिवर्सल कहानी में बदल दिया’।’