BJP विधायक UP में ‘कॉकरोच पार्टी’ बैन कराएंगे:अखिलेश का CJP को सपोर्ट; राजभर बोले-सपा ने हार मानी; लाल-काला हिट ट्रेंड हो रहा
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ ‘हिट जनता पार्टी’ (HJP) ने एंट्री मार ली है। सोशल मीडिया पर GenZ युवा दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। यूपी में भी इस डिजिटल कैंपेन का असर दिखाई देने लगा है।
22 मई को मथुरा में एक युवक कॉकरोच की ड्रेस पहनकर नगर निगम ऑफिस पहुंच गया। उसने गाना बजाकर डांस किया। पूछने पर बताया- वह यमुना में गिर रहे गंदे नालों से नाराज है।
इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस डिजिटल कैंपेन को अपना सपोर्ट दिया। लिखा- अब BJP और CJP आमने-सामने हैं।