Home Breaking News डोनल्ड ट्रंप की ईरान वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी,...

डोनल्ड ट्रंप की ईरान वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, पुलिस ने संदिग्ध को किया ढेर

36
0

डोनल्ड ट्रंप की ईरान वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, पुलिस ने संदिग्ध को किया ढेर

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास एक बार फिर सुरक्षा को चुनौती देते हुए गोलीबारी की घटना हुई है। अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति व्हाइट हाउस के पास स्थित सुरक्षा चेकपॉइंट पर पहुंचा और वहां तैनात अधिकारियों पर गोली चला दी।

सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के पश्चिमी गेट के नजदीक स्थित चेकपॉइंट पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उसने करीब 20-30 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने भी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।संदिग्ध व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।