मथुरा: ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य परशुराम शोभा यात्रा, झांकियों और अखाड़ों ने बढ़ाया गौरव.
मथुरा में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में आकर्षक और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास तौर पर भगवान परशुराम की झांकी श्रद्धा और आस्था का केंद्र रही, जिसके साथ अन्य कई भव्य झांकियां भी निकाली गईं।