नीले ड्रम और पहाड़ी से धक्का देने वाली खौफनाक वारदातों के बाद अब ताजनगरी आगरा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है,
जिसने हर किसी की रूह कंपा दी है। यहाँ सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुकाधाम कॉलोनी में एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की हत्या की, बल्कि उसकी लाश को घर के ही बाथरूम में दफना दिया। खौफ की हद तो यह थी कि वह आरोपी पत्नी पिछले 45 दिनों तक उसी बाथरूम में रोज नहाती रही, ताकि किसी को शक न हो।