Home Breaking News भारत दौरे पर पहुंचे मार्को रूबियो, 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश...

भारत दौरे पर पहुंचे मार्को रूबियो, 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा

18
0

भारत दौरे पर पहुंचे मार्को रूबियो, 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। यह पिछले 14 वर्षों में किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की कोलकाता की पहली यात्रा है। यह छोटा दौड़ा उनके चार दिवसीय उच्च-स्तरीय भारत दौरे का शुरुआती पड़ाव है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना और क्षेत्रीय साझेदारी को मजबूत करना है।

कोलकाता पहुंचने के तुरंत बाद, रूबियो ने मध्य कोलकाता स्थित मदर हाउस और उससे जुड़े चिल्ड्रन्स होम का दौरा किया।

मदर हाउस सेंट टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी का वैश्विक मुख्यालय है। उनकी इस यात्रा को सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। रूबियो से पहले, मई 2012 में हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आने वाली आखिरी अमेरिकी विदेश मंत्री थीं।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच रणनीतिक समानताएं बढ़ रही हैं। रूबियो की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।