2024 की करारी हार पर डेमोक्रेटिक पार्टी की रिपोर्ट सार्वजनिक, ट्रंप की जीत और कमला हैरिस की नाकामी के खुले राज
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में डोनल्ड ट्रंप के हाथों कमला हैरिस की ऐतिहासिक हार के दो साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने 192 पन्नों की एक समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रणनीतिकार पॉल रिवेरा द्वारा तैयार इस रिपोर्ट ने पार्टी के भीतर के गहरे मतभेदों और अंतर्विरोधों को उजागर कर दिया है।
डेमोक्रेटिक रणनीतिकार पॉल रिवेरा की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी मात्रा में चुनावी चंदा जुटाने और राष्ट्रपति जो बाइडन के रेस से हटने के बाद मिले शुरुआती उत्साह के बावजूद, कमला हैरिस 2024 का राष्ट्रपति चुनाव डोनल्ड ट्रंप से हार गईं। इस चुनाव में डेमोक्रेट्स ने लगातार यह चेतावनी भी दी थी कि ‘मागा’ (MAGA) के मुखिया ट्रंप अमेरिकी लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा हैं, फिर भी वे जनता का भरोसा नहीं जीत सके।इसके साथ ही इस रिपोर्ट ने किसी बड़े खुलासे के बजाय खुद डेमोक्रेटिक पार्टी की ही पोल खोलकर रख दी है, जो अब भी इस बात पर बुरी तरह बंटी हुई है कि आखिर उनसे चूक कहां हुई।