अरसे बाद एयरपोर्ट पर पत्नी पूजा संग स्पॉट हुए Sunny Deol, फैंस बोले- ‘देओल परिवार की महिलाएं।
सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई ‘रामायण’ में वो भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। उससे पहले एक्टर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
देओल परिवार की महिलाएं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो रखना पसंद करती हैं और फैमिली फंक्शन के अलावा पब्लिकली कभी स्पॉट नहीं हुईं। लेकिन हाल ही में जो हुआ वो फैंस के लिए भी चौंकाने वाला था।हाल ही में सनी देओल अपनी पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और उन्होंने पैपराजी को साथ में तस्वीर लेने की भी परमिशन दी। दोनों को 26 मई को सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया।
वीडियो में सनी अपनी कार से उतरते हैं और उनके पीछे पूजा भी थीं। एक्टर तेजी से एयरपोर्ट के एंट्री गेट की ओर जा रहे थे,लेकिन फिर बीच में रुककर उन्होंने पूजा का इंतजार किया। सनी ने ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम, सफेद स्नीकर्स और काले सनग्लासेस पहने थे। वहीं पूजा ने सफेद शर्ट और काली पैंट में सिंपल लुक अपनाया था।