Home Breaking News Varun Dhawan कभी सलमान…’ है जवानी तो इश्क होना है में ‘चुनरी...

Varun Dhawan कभी सलमान…’ है जवानी तो इश्क होना है में ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

26
0

‘Varun Dhawan कभी सलमान…’ है जवानी तो इश्क होना है में ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

ई दिल्ली। वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani to Ishq Hona Hai) के गाने ‘चुनरी चुनरी’ (Chunari Chaunari) का रीक्रिएटेड वर्जन 26 मई को रिलीज हुआ। फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के इस ओरिजिनल गाने में सलमान खान और सुष्मिता सेन नजर आए थे। इसे अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) और अनुराधा श्रीराम ने गाया था।

‘मेरे से नहीं ली इजाजत’ – अभिजीत अब सिंगर अभिजीत ने इस रीक्रिएटेड वर्जन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में अभिजीत ने बताया कि गाने का रिक्रिएटेड वर्जन बनाने के टाइम पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा- ‘मैं कोई होता हूं परमिशन देने वाला? इन बस गानों से तो सुपरस्टार बने हैं। सलमान के करियर के दो सबसे बड़े गाने चुनरी चुनरी और टन टना टन हैं। ऐसा होता है कि वॉइस अगर किसी को सूट करे तो वो सुपरस्टार बन जाता है