Drishyam 3 Worldwide Collection: लेटेस्ट रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही मोहनलाल की फिल्म, 7वें दिन छापें करारे नोट
नई दिल्ली। मोहनलाल (Mohanlal) और जेठू जोसेफ की फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) साउथ सिनेमा के लिए इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लेकर अब तक इसने काफी शानदार कलेक्शन किया है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे हो गए हैं। पहले दिन इसने 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 9.85 करोड़, तीसरे दिन 11.65 करोड़ और चौथे दिन भी 11.65 करोड़ रुपये दर्ज की गई। हालांकि पांचवे दिन इसमें थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली और फिल्म ने 6.7 करोड़ और छठवें दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।अलग-अलग भाषाओं के हिसाब से बात करें तो मलयालम में सबसे अधिक 59.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। उसके बाद तेलुगु ने 5.85 करोड़ रुपये, तमिल ने 2.60 करोड़ रुपये और कन्नड़ ने 1.10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।