Home Breaking News नीट-यूजी पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल से सवाल लेने...

नीट-यूजी पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल से सवाल लेने वाला ‘गॉड’ गिरफ्तार

33
0

नीट-यूजी पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल से सवाल लेने वाला ‘गॉड’ गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में मंगलवार शाम एक छात्र को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसे पुणे की स्कूल हेडमिस्ट्रेस मनीषा हवालदार से फिजिक्स के सवाल मिले थे।

इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।सीबीआई के अनुसार, अन्य आरोपियों ने छात्र का मोबाइल नंबर अपने फोन में ‘गॉड’ नाम से सेव कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद छात्र को सीबीआई कोर्ट के जज आर आर मेंडे के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।