राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी:ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, अजमेर-जयपुर संभाग में बादल छाए, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर संभाग में रहा, जबकि जोधपुर संभाग के अलावा अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। उधर, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार (आज) से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।