समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान कर दिया जाएगा।
किसानों को निःशुल्क बिजली मिलेगी और उनके बिजली के बिल माफ होंगे। उन्होंने शनिवार को विजन इंडिया के पीडीए कार्यक्रम में ये बातें कहीं।