Home Breaking News केरल में धुआंधार अंग्रेजी बोल रहे तेजस्वी यादव, बिहार में हार के...

केरल में धुआंधार अंग्रेजी बोल रहे तेजस्वी यादव, बिहार में हार के बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रचार.

33
0

केरल में धुआंधार अंग्रेजी बोल रहे तेजस्वी यादव, बिहार में हार के बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रचार.

 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केरल में उनकी अपनी पार्टी के तीन कैंडिडेट वामपंथी मोर्चे के उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अंग्रेजी में उनके धुआंधार भाषण के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Urजन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर उन्हें नौंवी फेल कहते रहे हैं। राजद के समर्थक तेजस्वी यादव का आत्मविश्वास भरा अंग्रेजी भाषण सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। केरल में 2021 के चुनाव में राजद के एक नेता को जीत मिली थी, जो तकनीकी तौर पर शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का कैंडिडेट था। शरद यादव तब राजद में शामिल हो चुके थे।