लखनऊ : एक रुपये का दाम घटा तो बढ़ी रेल नीर की ठगी, टूटे रुपयों की किल्लत का बहाना बनाकर अधिक दाम वसूल रहे वेंडर।
लखनऊ। यात्री जेपी तिवारी बुधवार रात गोमतीनगर स्टेशन पहुंचे। यहां स्टाल से रेलनीर की पानी की बोतल खरीदी। बोतल पर 14 रुपये के दाम प्रिंट थे, इस पर उन्होंने आनलाइन माध्यम से भुगतान किया। वेंडर 20 रुपये मांगने पर अड़ा रहा। यात्री ने जब इसका वीडियो बनाया तो 14 रुपये में पानी की बोतल देने में सहमत हुआ।