बिहार:CM नीतीश कुमार ने थपथपाई सम्राट चौधरी की पीठ, बोले- ऊंचाइयां छुएगा बिहार।
पूर्णिया/कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद से विकास के नए पथ पर अग्रसर बिहार अब नये फलक को छूने के कगार पर है। यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा। कानून-व्यवस्था, विकास व सामाजिक सद्भाव के मामले में बिहार की परिभाषा बदल चुकी है। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में हर क्षेत्र में खूब काम हुआ और अगले पांच वर्षों के लिए भी रोडमैप तैयार है।