Home Breaking News Gold price update:सोना-चांदी की चमक फीकी, निवेशकों को झटका, सोना 36,000 और...

Gold price update:सोना-चांदी की चमक फीकी, निवेशकों को झटका, सोना 36,000 और चांदी 1.84 लाख रुपए धड़ाम।

13
0

Gold price update:सोना-चांदी की चमक फीकी, निवेशकों को झटका, सोना 36,000 और चांदी 1.84 लाख रुपए धड़ाम।

सिरोही में सोना-चांदी के भाव में तेजी के बाद अचानक गिरावट ने निवेशकों और आमजन दोनों को चौंका दिया है। अब गिरते भावों के साथ बाजार में हल्की चहल-पहल लौट रही है।सोना-चांदी के भाव, जो पहले तेजी से आसमान छू रहे थे, अब उसी रफ्तार से गिरावट दर्ज कर रहे हैं। दोनों कीमती धातुओं में भारी कमी आई है। महज 50 दिनों में सोना 36 हजार रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 1 लाख 84 हजार रुपए प्रति किलो तक लुढ़क गई है। ऊंचे भाव पर खरीदारी करने वालों के लिए यह गिरावट किसी करारे झटके से कम नहीं है। कई सर्राफा व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि, भावों में गिरावट के बाद बाजार में ग्राहक धीरे-धीरे लौटने लगे हैं।

आमजन से व्यापारी तक पस्त:

शादी-ब्याह या निवेश के लिए ऊंचे दामों पर सोना-चांदी खरीदने वाले अब भारी नुकसान में हैं। सिरोही के सर्राफा व्यापारी मुकेश सोनी बताते हैं कि जिलेभर से कई लोगों ने तेजी के दौर में खरीदारी की थी। लगातार गिरते भावों ने न केवल ग्राहकों को, बल्कि व्यापारियों को भी आर्थिक चोट दी है। हालांकि, गिरावट के बाद अब बाजार में हल्की चहल-पहल लौट रही है। जो लोग पहले ऊंचे भावों से डरकर खरीद नहीं कर।